March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

अटल बिहारी बाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : जटा शंकर पांडे

जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट आईटीआई चांडिल मैं देश के दो महापुरुष श्री अटल बिहारी वाजपेई, एवं पंडित मदन मोहन मालवीय एवं झारखंड के शहीद श्री निर्मल महतो की जयंती मनाई गई, एवं उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर जटा शंकर पांडे ने कहा कि देश के आजादी के आंदोलन से लेकर के राजनीतिक परिवर्तन तक अपनी भूमिका निभाने वाले श्री अटल बिहारी बाजपेई एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, पंडित मदन मोहन मालवीय ने समाज सुधारक के रूप में कार्य करते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की जिसका देश की शिक्षा में अहम योगदान है।पंडित अटल बिहारी बाजपेई ने देश में राजनीतिक सुचिता स्थापित की कभी भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया परमाणु संपन्न देश बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा एवं झारखंड के आंदोलनकारी बीर सहित निर्मल महतो का भी झारखंड के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित थे जो निम्न है शुदिस्ट कुमार, शांति राम महतो, पवन कुमार, जयंत बनर्जी, जगन्नाथ प्रामाणिक, अजय कुमार मंडल, गोपाल चंद्र दास, भगत लाल तेली, विकास दास, निभाई मंडल, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.