युवा शक्ति दल द्वारा कदमा में भव्य आरती का हुआ आयोजन आम व खास ने लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर : युवा शक्ति दल द्वारा कदमा में पुष्पांजलि क्लब मैदान में हनुमान जी का भव्य आरती का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने भाग लिया यह कार्यक्रम युवा शक्ति दल के सुमित कुमार द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी शंकर रेड्डी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, मुन्ना सिंह, धरण सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि सिंह आदि मौजूद थे।
