February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी : मकान मालिक की बेटी के साथ करता है अश्लील हरकतें, विरोध करने पर देता है जान से मारने की धमकी-चमकी…

1 min read

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक किराये का मकान में रहने वाला प्राइवेट ट्यूशन टीचर पर मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत लेकर भुक्तभोगी परिवार के लोग शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है। इससे पहले महिला थाने में भी मामले की शिकायत की गयी है।
मामले में कहा गया है कि टीचर बापी दास 27 नवंबर को परिवार के लोग कुछ खरीदारी करने के लिए बाहर गये हुए थे। इस बापी ने नाबालिग लड़की को अकेला पाकर घर में घुस गया था और उसके साथ अश्लील हरकत की थी। हो-हल्ला करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मार देने की भी धमकी दे रहा है बापी दास, बापी दास पर आरोप है कि वह आधी रात को जब-तब मोबाइल पर फोन करके बेटी के साथ गंदी-गंदी बातें करता है। बात नहीं करने पर वाट्सएप मैसेज पर गंदी-गंदी बातें लिखकर भेजता है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि बापी दास पिछले चार माह से इस तरह की हरकतें कर रहा है। वह तो पहले ट्यूशन टीचर के नाम पर किराये पर रहने लगा और फिर बेटी को पढ़ाने के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.