April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

CRIME : भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर जानलेवा हमला, टीएमएच के ICU में चल रहा इलाज, हालत नाजुक भाजयुमो हुआ आक्रोशित

1 min read

चेतावनी : जिला प्रशासन 24 घंटे में अपराधियों को पकड़े नहीं तो होगा आंदोलन : BJYM

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज कुमार पर हमले के बाद
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। अपराधियों का अपराध बेलगाम होते जा रहा है। अपराधियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज कुमार पर भुजाली से हमला कर घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकले हैं। जो अभी टीएमएच हॉस्पिटल में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मैं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से जिला प्रशासन को 24 घंटे का समय देता हूं अपराधी को पकड़ कर हिरासत में लिया जाए अगर जिला प्रशासन नहीं करती है तो हम सब भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं है। इसका उग्र आंदोलन के रूप में पुरजोर विरोध करेंगे। वहीं जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने साफ कहा कि जिला प्रशासन की साफ रूप से विफलता है। अपराधियों में कोई खौफ ही नही है प्रशासन का। जिला प्रशासन की विफलताओं के कारण अपराध बढ़ रहा है। हमलोग चुप बैठने वालों में नहीं हैं जिला प्रशासन जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखे नही पहुंचाती तब तक हमलोग चुप बैठने वाले नही है। जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि शहर में जिला प्रशासन सोयी हुई है। अपराधियों बेखौफ होकर अपराध कर रहे है जिला प्रशासन सिर्फ हेलमेट चेक में लगी हुई है। अपराधियो में डर लाना भूली गई है। युवा मोर्चा प्रशासन को 24 घंटे की समय देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.