June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

दिल्ली जाने के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे उड़ीसा के किसान

1 min read


जमशेदपुर
कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं औऱ केन्द्र सरकार के साथ उनकी वार्ता विफल साबित हो रही है। किसानों के समर्थन में पूरे देश में आंदोलन हो रहा है और जमशेदपुर में भी धरना-प्रदर्शन चल रहा है। किसान आंदोलन को बल देने उड़ीसा नव निर्मित किसान मोर्चा की एक बड़ा जत्था दिल्ली जाने के क्रम में उड़ीसा से झारखंड जमशेदपुर पहुंचा। इस दौरान जमशेदपुर में आंदोलनरत किसानों का स्वागत के साथ भोजन कराकर उन्हें आगे के लिए रवाना किया गया।


इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार ने बिल के जरिए किसानों के सम्मान पर हमला किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताते हैं कि किसान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में एक बड़े आंदोलन की योजना के तहत लगभग 500 की संख्या में दिल्ली के लिए निकले हैं।

जमशेदपुर में फूल की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। इतना ही नहीं उनके शरीर की मालिश भी की गई। उड़ीसा के किसानों ने कहा कि किसानों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.