पीएम द्वारा तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने पर महानगर भाजयुमों ने जताया हर्ष
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए तीन कृषि क़ानूनों को वापिस लेने का बड़ा निर्णय लिया है। यह निर्णय किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता को प्रकट करता है। मैं प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत अभिनंदन करता हूँ। साथ ही साथ कहा कांग्रेस पार्टी जो हमेशा दिग्भ्रमित काम करती है आज वो खुद ही दिग्भ्रमित हो गई कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा ही नही रहा। जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि किसानों के हित में होने के बावजूद उन्हें इनके लाभ समझाने में सफल नहीं होने पर छोटे किसानों के हित में बनाये गये तीन कृषि कानूनों की वापसी का स्वागत है। जिसका हमलोग स्वागत करते है।