March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि प्रशासन दुर्गा पूजा मामले को रफादफा करें नहीं तो होगा आंदोलन

जमशेदपुर : पिछले दिनों दुर्गा पूजा के समय भोग वितरण को लेकर हिन्दू हित मे आवाज उठाने वाले अभय सिंह पर साकची थाना में जबरन मामला दर्ज कराए जाने का हिन्दू जागरण मंच कड़ा विरोध करता है। हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल ने विरोध जताते हुए कहा है कि, जब ये मामला दुर्गा पूजा के समय हुवा था तो उसी समय मामला दर्ज क्यों नही करवाया गया, क्या एक महीने से दंडाधिकारी सो रहे थे। अचानक उनको नींद से जगाने वाले कौन है। बलबीर मंडल ने कहा है कि कही न कही इस षडयंत्र में राजनीति बु सी आ रही है और विरोधियों द्वारा ये साजिश है। जिला प्रशासन व पुलिस महकमे को इस मामले को रफादफा कर देना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हिन्दू जागरण मंच कड़ा विरोध करेगा और उग्र प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.