नारायण आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में झारखण्ड स्थापना दिवस व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में झारखण्ड का स्थापना दिवस तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस उपलक्ष में संस्थान के संस्थापक ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने जीवन को जनजातियों का अधिकार एवं राष्ट्र की आज़दी के लिए अपनी जान को कम उम्र में देश को समर्पित कर दिया। आज का दिन झारखण्ड में जनजातीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण अमित कुमार, शांति राम महतो, पवन महतो, बिकाश कुमार, सुधीश कुमार, धनजय गोपे, अजय आदि उपस्थित थे।