June 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

कोवाली में अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का हुआ खुलासा

1 min read

जमशेदपुर
जिला उत्पाद विभाग ने कोवाली थानान्तर्गत डिपासीई-रासुनचोपा गांव में छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। उत्पाद विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के साथ ही उसके निर्माण की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद आज एक टीम का गठन कर गांव में छापेमारी की गई तो वहां मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का पता चला।
उत्पाद विभाग के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद कोवाली थाना से संपर्क कर छापेमारी की गई। पता चला है कि लालचंद दास नामक व्यक्ति अपने घर में ही अवैध शराब की पैकिंग कर उसे मार्केट में खपाता था। हालांकि छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही वह मौके पर से फरार हो गया। इस संबंध में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


छापेमारी में विभाग ने 40 पेटी यानी करीब 360 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रूपए आंकी जा रही है। इनमें किंग्स गोल्ड व्हिस्की, ओल मॉंक, कारामेल शराब के अलावा मैक डवेल रम के 20 स्टीकर 400 पीस विभिन्न ब्रांड के कॉर्क और ढक्कन भी बरामद हुआ है।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.