March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो संकोसाई संजीवनी पथ में रात्रि लगभग 1:00 बजे अपराधियों ने जमकर किया तांडव

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई संजीवनी पथ में रात्रि लगभग 1:00 बजे अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। रोज कमाने खाने वाले टेंपो चालक मनोज कुमार एवं भरत पांडा टैंपू को क्षतिग्रस्त कर दिया । स्थानीय लोगों ने सूचना देकर भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया । बस्ती में भय का माहौल है स्थानीय लोग डरे दुबके हुए अपने घर में सहमे हुए हैं स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि हम सभी दीपावली पर्व मना कर अपने घर में सो रहे थे उसी बीच अचानक गाली गलौज और शीशे टूटने की आवाज आने लगी ,तब सभी स्थानीय लोग बाहर निकल कर देखें तो दर्जनों की संख्या में युवक तांडव मचा रहे थे सड़क पर खड़े सभी वाहन को तोड़ रहे थे साथ ही अपराधियों ने हाथ में पिस्टल भी लिया था और भागते भागते पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की है सभी लोगों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग करते देखा है पर रात के समय मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
रास्ते में जो मिला उसकी भरपुर पिटाई अपराधियों ने की , एक युवक की उन लोगों ने भरपूर पिटाई की जिसका पुलिस ने इलाज भी करवाया। अपराधियों का तांडव देखकर बस्ती में भय का माहौल बना हुआ है मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मैं पूरे मामले से जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराऊंगा। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,दुर्गा दत्ता, राजेश साहू , शशि भूषण शर्मा,गोपाल यादव, सुनील गोराई, सोनू शर्मा, ललन भगत, मनोज कुमार, कृष्णा प्रमाणिक, कन्हैया भगत, जगन भगत, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.