March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो : संकोसाई के केंदुकोचा में भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मनाया दीपावली

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई के केंदुकोचा में भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मनाया दीपावली का पर्व। भाजपा नेता विकास सिंह दीपावली के शाम अपने साथियों के साथ अचानक संकोसाई केंदुकोचा मिठाई, फटाके ,फुलझड़ी और मोमबत्ती और दीपक लेकर पहुंचे। स्थानीय बच्चों को मिठाइयां बांटी और जमकर बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां को जलाया। एवं मोहल्ले में रहने वाले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया विकास सिंह के पहुंचते ही स्थानीय बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई । स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने सामूहिक दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की आराधना किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोगों की खुशी दुगनी हो गई है। आज केंदुकोचा में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, छोटेलाल प्रसाद , राम सिंह कुशवाहा, सुशील शर्मा, मुख्य रूप से दीपावली का पर्व मनाने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.