February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

भोजपुरी फ़िल्म शिकारी के पोस्टर ने मचाया सिनेमा जगत में धमाल

मुम्बई : अनिता सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी निर्माता और निर्देशक मनोज सिंह तोमर की आने वाली फिल्म शिकारी का पहला और दूसरा लुक आउट होने के बाद दर्शकों में एक अलग सा ही उत्साह इस फ़िल्म को देखने के लिए मिल रहा है अभी तक फ़िल्म का पहला और दूसरा लूक आउट हो चुका है जिसमे दर्शकों ने दोनो ही पोस्टर को काफी पसंद किया है फ़िल्म के निर्देशक मनोज सिंह तोमर ने बताया कि फ़िल्म की यह फ़िल्म भोजपुरी की पहली एडवेंचर थ्रिलर फिल्म होने जा रही है भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में आज तक भोजपुरी के दर्शकों को पहली थ्रिलर फिल्म देखने को मिलने जा रही है।इस फ़िल्म की शूटिंग 5 से 6 लोकेशन में इस फ़िल्म को शूट किया है जिसमे सबसे पहले वेस्ट बंगाल के कोलकाता में इस फ़िल्म को शूट किया गया उसके बाद झारखंड के गिरिडीह के खूबसूरत जंगलों में इसकी शूटिंग के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में इस फ़िल्म की शूटिंग को पूरा किया गया है वही गाने के लिए दार्जलिंग,धनबाद एवम अन्य कई हिस्सों में इसके गाने की शूटिंग की गई है फ़िल्म की जब कहानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फ़िल्म अभी तक मे जिस तरह की स्टोरी की फ़िल्म आज तक बनते आई है भोजपुरी में यह फ़िल्म उन सभी फिल्मों से काफी हट कर है दर्शकों के लिए बिल्कुल नया कंटेंट ले कर आ रहे है जिसको देख दर्शकों मजा आने वाला है वही फ़िल्म के कलाकारों में उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपनी अपनी भूमिका को बहुत बेहतरीन तरीके से निभाया है फ़िल्म में मुकेश ओझा,रोशन शर्मा,मुकेश ऋषि,रोहित सिंह मटरू, राहुल सिंह तोमर,संचिता बनर्जी,मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद,ज़ोया खान,पल्लवी गिरी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे,वही फ़िल्म का संवाद सूरज कुमार निर्मल और पिनाकी घोष ने लिखा है म्यूजिक मोहित सिंह (मिस्टर हिट)ने दी है वही फ़िल्म में डीओपी की भूमिका राजेश सिंह ने निभाई है कला निर्देशन पवन विश्वकर्मा इपी नीरद मित्तल है फ़िल्म का ट्रेलर बहुत जल्द दर्शकों के बीच मे आने वाला है और फ़िल्म भी बहुत जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.