प्रतिमा विसर्जन के दिन दो युवक में हुई मारपीट को जातिगत रंग देने का प्रयास, सिटी एसपी से मिले पीड़ित परिवार वाले
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 में प्रतिमा विसर्जन के दिन बागबेड़ा निवासी रोशन चौरसिया और संदीप चौधरी के बीच पुराने विवाद में हुई मारपीट को जातिगत रंग देने के विरोध में संदीप चौधरी के परिवार के लोग सिटी एस को पत्र लिख मामले की निष्पक्ष जाँच करने की मांग कर रहे हैं। संदीप चौधरी के परिवार के लोगो का कहना हैं। कि प्रतिमा विसर्जन के दिन रौशन चौरसिया ने संदीप के साथ मारपीट की उसके पश्चात रात में अपने दोस्तों के साथ घर पर आ धमका तथा परिवार वालो के साथ भी मारपीट की और अब जातिगत रंग देके मामले को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इससे पूर्व बस्तीवासियों ने बताया कि रौशन चौरसिया का आचरण ठीक नही है। और पहले भी भी उसके घर मे महिलाये आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई थी जो देह व्यापार में संलिप्त रहा है जो बागबेड़ा थाना में मामला लम्बित है। और ऐसे लोगो का आचरण ही समाज मे लोगो को गलत हरकत के शिकार बना पैसे ऐठने का कार्य करता है। इससे निजात पाने और बेवजह मामले को तूल दे जातिवाद फैलाने का कार्य कर रहा है। इन सभी विषयों पर एसपी साहब निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
ज्ञापन देने वालो में पवन ओझा, अविनाश सिंह, सन्तोष ठाकुर, गौरब सिंह, अभिषेक ओझा, अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, विशाल सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।