सेवा व समर्पण अभियान के तहत महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई के साथ सेवा निवृत्त सैनिकों को दिया गया सम्मान
1 min read
जमशेदपुर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के ऊर्जावान और लगनशील जिला मंत्री श्री गणेश सरदार जी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत पोटका विधानसभा अंतर्गत हाता स्थित बिरसा मुंडा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण के साथ-साथ माँ भारती के सेवा में सर्वस्व त्याग करने वाले अपने सेवानिवृत्त भारतीय सैनिकों को विधिवत सम्मानित किया गया। इस पुनीत और गौरवमयी कार्यक्रम में लोकप्रिय भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री मनोज राम, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, सूरज कुमार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप्त दे, कोवाली मंडल अध्यक्ष रविंदर सरदार और विशेष रूप से अभिभावक स्वरूप विभीषण सिंह सरदार और दुखनि माई सरदार भी शामिल हुई।
