April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

CRIME : दिंदली आंगनबाड़ी के पास मिला एक अधेड़ व्यक्ति का शव

1 min read

सरायकेला- खरसावां : जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली आंगनबाड़ी केंद्र से एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान जगन्नाथ के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक आंगनबाड़ी में ही रहता था, और इधर उधर भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था. बताया जाता है, कि बीती रात पैर फिसलने से वह गिर गया था, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.