March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

उजाले मे ही ग्रामीणों को सता रहा हाँथी का डर

1 min read

सरायकेला : सरायकेला-खरसवां जिला के कुकङु प्रखंड के तिरूलडीह थाना क्षेत्र का पैलोंग सापारूम मे मंगलवार को दिन के उजाले मे ही झुंड से बीछङे एक हाथी गांव आ धमके। गांव मे दिन को ही हाथी पहुंचने से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का सहारा लेकर ट्रैक्टर से ही हखथी को पैलोंग जंगल की ओर भगाया। झुंड से बीछङे हाथी दिन के करीब 10 बजे गांव के खेतों मे वीचरण कर रहा था। हाथी ने खेतों मे लगे दर्जनों किसानों का धानों को भी रौंदकर नष्ट कर दिया। हाथी आने की खबर पुरे गांव मे आग की तरह फैल गया। लोग आव देखा न ताव , ग्रामीण अपने जान माल की हीफाजत मे जुट गये और आखिर मे एकजुट होकर ट्रैक्टर के सहारे किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ दिया। हांलाकि ग्रामीणों ने गांव के अंदर हाथी को प्रवेश करने से किसी तरह रोक दिया जिससे बङी घटना होने से बच गया। ग्रामीण बताते हैं की अगर गांव के अंदर हाथी घुंस पाता तो अफरातफरी का इस माहौल मे कई आदमीओ का जान भी जा सकता था। हाथी को ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों मे ही एक घंटे तक रोके रखा। गांव के दो तरफ से ट्रैक्टर का साइलेंसर खोलकर आवाज कर हाथी को भगाया गया। ग्रामीण राजकुमार महतो ने बताया की हाथी के डर से जहां रात को भी जागकर जान माल का सुरक्षा करने को मजबूर हैं ,वहीं दिन के उजाले मे भी हाथी बेखौफ होकर गांव मे आ रहा है। उन्होंने कहा की वन विभाग से हमारा मांग है कि हाथीयों का स्थाई समाधान किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.