नारायण आईटीआई लूपुंगडीह में महान शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई
जमशेदपुर : नारायण आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर जटा शंकर पांडे की उपस्थिति में महान शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जटाशंकर पांडे ने कहा ईश्वर चंद्र विद्यासागर एक महान समाज सुधारक थे तथा इन्होंने बांग्ला के वर्णमाला को बनाने में योगदान दिया इनके द्वारा लिखी साहित्य भारत के युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।
प्राचार्य अमित कुमार, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, निमाई मंडल, बिबेक मंडल , आदि उपस्थित थे।