March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, नदियों की स्वच्छता पर भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे जनजागरूकता अभियान

1 min read

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 81वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर एकत्रित होकर संबोधन में भाग लिया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस मंडल द्वारा लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय भवन में आयोजित मन की बात में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं के संग मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदियों के साफ़-सफाई पर विशेष फोकस किया है। भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में नदियों और छठ घाटों की सफाई पर अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, भवन प्रभारी राजीव मिश्रा एवं भवन पालक बिपिन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.