भारत बंद से पूर्व कांग्रेस नेता अंसार खान ने निकाला पैदल मार्च, दुकानदारों व लोगों से किया समर्थन का आह्वान
1 min readJamshedpur : राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, बंधु तिर्की विधायक, जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री, शहजादा अनवर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के सचिव मौलाना अनसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र और गांधी मैदान सब्जी मंडी में सभी को गुलाब का फूल देकर और रोड पर ऑटो ड्राइवर, दुकानदारों, होटल, पर सभी को गुलाब का फूल देकर कल भारत और जमशेदपुर बंदी में समर्थन मांगा। सभी ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और तमाम दुकानदारों ने कल बंदी में समर्थन देने का सभी ने आश्वासन दिया। आज जवाहर नगर रोड नंबर 14 से लेकर गांधी मैदान तक पैदल मार्च निकाला। आज पैदल मार्च में मोहम्मद अयूब, सोनू, मोहम्मद काशिफ मोहम्मद कैफ मोहम्मद आदिल खान आरजू खान मोहम्मद आकिब खान मोहम्मद अजीम मोहम्मद दानिश मोहम्मद अकबर आदि मौजूद थेl