March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरायकेला : प्रेम विवाह का दुखद अंत नवविवाहित ने फांसी लगा की आत्महत्या

1 min read

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के पाण्ड्रा गांव की 20 वर्षीय नव विवाहिता मुक्ता केराई ने अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है. बताया जाता है कि मुक्ता की शादी 15 दिनों पूर्व पांड्रा गांव के मुकेश केराई के साथ हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों ने शादी कर ली थी. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति मुकेश केराई ने बताया, कि कल यानी शनिवार को सुबह 6:00 बजे जमशेदपुर ड्यूटी के लिए निकला था. 9:00 बजे पत्नी ने उसे फोन कर टिफिन खा लेने की बात कही थी, और हाल-चाल भी लिया था. शाम 6:00 बजे उसकी मां यानी मृतका की सास ने बहू को खाना बनाने के बाबत जैसे ही घर पर कहने गई देखा एस्बेस्टस के पाइप पर मुक्ता केराई फंदे के सहारे झूल रही है. इसकी तत्काल सूचना गांव के मुखिया वीरेंद्र कराई को दी. वीरेंद्र केराई ने इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. जहां रविवार सुबह सरायकेला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.