March 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर जटा शंकर पांडे की उपस्थिति में देश के महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया

जमशेदपुर : आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर जटा शंकर पांडे की उपस्थिति में देश के महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर प्रोफेसर जटाशंकर पांडे ने कहा उन्होंने देश के प्रथम कांग्रेस पार्टी के विरोध में भारतीय जनसंघ पार्टी का नेतृत्व किया तथा उनके नेतृत्व द्वारा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ। उनके द्वारा लिखित अर्थव्यवस्था का एकात्म मानवतावाद भारत के लिए प्रेरणा है।उनकी मृत्यु एक संदेहास्पद तौर पर हुई जो आज भी चर्चा में है। इनकी प्रेरणा सेआने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। प्राचार्य अमित कुमार, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, निमाई मंडल , बिबेक मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.