हिंदी भाषायों को बलात्कारी एवं बिहारी व यूपी के लोगों का निरंतर अपमान करने के विरोध में गोविंदपुर चांदनी चौक पर हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी, मगही भाषा भाषी व प्रत्यक्ष रूप से हिंदी भाषायों को बलात्कारी एवं बिहारी व यूपी के लोगों का निरंतर अपमान करने के विरोध में गोविंदपुर चांदनी चौक पर पुतला फूंका गया और इनके बयान की घोर निंदा की गई और यह आगाह किया गया कि भविष्य में राज्य के मुखिया जैसे संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसे अमर्यादित भाषा का प्रयोग ना करें जिससे समाज टूटे अन्यथा हम सभी सड़क पर उतर कर इसका पुरजोर विरोध करेंगे.







इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिभावक ल अनिल वर्मा, कमलेश सिंह, पवन सिंह, शिवजी प्रसाद, श्रीमती दुर्गावती देवी ने अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम समाजसेवी कमलेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मधु सिंह, श्याम किशोर सिंह, जुगनू वर्मा, अर्जुन कुमार, धनेश्वर सिंह, रिशु कुमार, अविनाश सिंह, जितेंद्र कुमार, अमित पांडे, इंदरजीत सिंह, आशानंद सिंह, वीरेंद्र महुआर, कौशल सिंह, राहुल त्रिवेदी, सतीश जी, पिंकी सिंह, स्नेह लता सिन्हा, गौरी कुमारी, सुष्मिता दास सहित सैकड़ों की संख्या में गोविंदपुर व आसपास के लोग शामिल हुए।