राजनगर : फौजी रवि सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव सुरसी, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
राजनगर : फौजी रवि सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव सुरसी।परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल। राजनगर प्रखंड के फौजी रवि सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास सुरसी गांव पहुचने पर गाँव मे उमड़ी भीड़,लोगों ने भारत माता की जय और सैनिक रवि सोरेन जिंदाबाद के साथ नारे लगाते नजर आए।वहीं उनका पार्थिव शरीर सुबह के लगभग 9:00 बजे गाँव पहुँचा।गांव पहुँचते ही गांव में उनके परिजन और ग्रमीण रोते बिलखते नजर आए।वहीं विहार रेजिमेंट के द्वारा उनका विधिवत प्रशासनिक तौर पर पूरे सम्मान के साथ गांव लाये।और अंतिम सलामी देकर शव को उनके परिजनों को सौंपा।