क्राइम : अपराधी बेलगाम विहिप बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक, टीएमएच में भर्ती
1 min readजमशेदपुर : शहर में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखा जा रहा है, जहां बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे रनिंग रूम के पास दिनदहाड़े विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया, हालांकि स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बबलू सिंह को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, घटना के बाद बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गए, सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे, जहां से चार खोखा और एक बाइक बरामद किया गया है, हालांकि मामले की जांच खुद सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट कर रहे हैं वही घायल बबलू सिंह की पत्नी ने बताया कि शराब माफियाओं द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबार किया जा रहा था जिसका बबलू विरोध करते थे जिसके बाद बाइक में सवार होकर सजीत और अजीत दोनों आए इसी दौरान बबलू सिंह अपने घर से स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी दोनों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी इस घटना में बबलू सिंह के तीन गोली लगी है पीड़ित की पत्नी के बयान के बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।