लेवी के लिए दस्ता के ही दो सदस्यों की कमांडर ने कर दी थी हत्या
चाईबासा : लेवी का ढाई लाख रुपये नक्सली कमाण्डर तक नही पहुचाने के कारण दस्ता के ही दो सदस्यों की कमांडर ने कर दी थी हत्या। पीएलएफआई नक्सली संगठन के एरिया कमांडर सुजीत कुमार राम उर्फ साहूजी ने पुलिस के समक्ष दिया था व्यान। साहूजी के निशानदेही पर आनंदपुर थाना क्षेत्र के पतियार जंगल से दोनों शव बरामद किया गया। जंगल के अंदर नाले के किनारे दोनो शव को मिट्टी में दबाया हुआ था। गिरफ्तार नक्सली कमांडर साहू जी को रिमांड में ले उसके निशानदेही पर पुलिस लगभग एक घण्टे तक दो किमी जंगल की खाख छानने के बाद शव को बरामद कर लिया। पुलिस दिनों शव के शिनाख्त करने में लगी हुई है। बताते चलें कि पुछले कुछ दिनों चाईबासा जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये गए अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त होने के बाद। जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के एरिया कमांडर तोरपा थाना क्षेत्र का रहने वाला सुजीत कुमार राम उर्फ साहूजी सहित तीन नक्सलीयों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। बाद में साहूजी के सूचना व निशानदेहि पर पतियार जंगल के मंगरा दो नाला से मिट्टी में दबा हुआ दो नक्सली सहयोगी का शव बरामद किया। बरामद शव एक बसिया निवासी जेम्स डुंगडुंग,बान्दू निवासी हुल्लास का शव बरामद कर लिया है। दोनो की हत्या लगभग 10 दिन पूर्व की गई थी।