March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड़ा का जमशेदपुर आगमन पर विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं संसद श्रीमती गीता कोड़ा का जमशेदपुर आगमन पर जमशेदपुर के कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। जमशेदपुर परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवयुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं संसद श्रीमती गीता कोड़ा का जोरदार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मौलाना अंसार खान पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने भी स्वागत किया। श्रीमती गीता कोड़ा के साथ झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा साथ में थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष विजय खान के नेतृत्व में गुलाब फूल शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी तादाद में उपस्थित थे सभी ने मिलकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.