March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

कल्याण सिंह जी का निधन संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति : दिनेश कुमार

1 min read

JAMSHEDPUR: वरीय भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अफ़सोसपूर्ण बताया है। कहा कि कल्याण जी का निधन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। धर्म का स्थान सत्ता की कुर्सी से बहुत ऊपर है, इस कथन को कल्याण सिंह जी ने ना केवल कहा बल्कि जिया भी है। कहा कि अयोध्या जी के श्रीराम मंदिर आंदोलन एवं हिन्दू समाज के प्रति इनके योगदान, व्यक्तित्व और कृतित्व सर्वदा वंदनीय और स्मरणीय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.