ग्रामीणों की मदद से 3 अपराधकर्मी गिरफ्तार
1 min readDumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के राजबाँध गांव में ग्रामीणों की सजगता से पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा ।उसके निशानदेही पर दोनों अपहृत व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के घर से बरामद किया है।पकड़े गए तीनो अपहरणकर्ता अफजल अंसारी ,मो अली और मिस्टर अंसारी का नाम शामिल है जबकि एक अपहरणकर्ता मिलन मिर्धा फरार बताया जाता है।पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 08 अगस्त प बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के पोलन गांव के संदीप महरा और हरि नाथ मिर्धा को 5 लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया और शिकारीपाड़ा के स्थित अफजल अंसारी के घर मे रखा।अपहरणकर्ताओं ने अपहृत के परिवार को लगातार धमकी भी देते रहे की फिरौती रकम पांच लाख नही देने पर दोनों की हत्या कर देंगे।अपहरण कर्ता फिरौती की रकम लेने राजबान्ध पहुंचे थे ।इस दौरान राजबान्ध गांव में ग्रामीणों ने अपहरण और फिरौती की बात सुन ली और इसकी सूचना पुलिस को दे दी । ग्रामीणों ने मौके से अफजल और मो अली को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।इस कांड में पुलिस पर नजर रखने वाले मिलन मिर्धा फरार हो गये।जबकि अफजल के निशानदेही पर मिस्टर अंसारी को धरदबोचा।