बहाली के मामले में जमशेदपुर के विधायकों ने टाटा के अधिकारियो को घेरा
जमशेदपुर : टाटा स्टील बहाली के मामले में जमशेदपुर के विधायकों ने टाटा के अधिकारियो को घेरा। कहा झारखंड को छोड़ बिहार,उड़ीसा बंगाल के युवाओं को नॉकरी नही दे टाटा स्टील अन्यथा सरकार हमारा है याद रखे टाटा स्टील। झारखंड में बढ़ते बेरोजगारी को देखते हुए जमशेदपुर के चारो विधायको ने टाटा स्टील के सामने यहां युवाओं को नॉकरी की प्रथमिकता पर रखा अपना डिमांड। टाटा स्टील द्वारा ट्रेड अप्रेन्टिस के लिए निकाले गए बहाली के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार आंदोलित है. इसको लेकर पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा टाटा स्टील को एक ज्ञापन सौंपकर यहां के आदिवासियों मूल वासियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई थी. साथ ही हर स्तर पर टाटा स्टील के बहाली प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है. इधर मंगलवार को जमशेदपुर के सभी विधायकों ने टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें अपने बहाली प्रक्रिया में झारखंडीयों को प्राथमिकता देने संबंधी मांग उठाई. साथ ही पुनः एक बार निकाले गए वैकेंसी की समीक्षा करने की मांग रखी. वार्ता के बाद घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि टाटा स्टील के पदाधिकारियों को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। उसके बाद झामुमो अगली रणनीति तय करेगी. जहा जुगसलाई विधायक मंगल कालन्दी ने कहा यह के लोगो को नॉकरी नही दे टाटा स्टील बिहार और बंगाल को नॉकरी देगी यह बर्दास्त नहीं यह बहाली नही किसी बहाली ऐसा नही होने दिया जाएगा। वही बहरागोड़ा विधायक ने कहा टाटा मानेगी हमारी डिमांड। हालांकि टाटा जैसे बड़े समूह के लिए यह सब कुछ नही कारण पिछले वर्ष के बहाली में भी यह विरोध उठा था जो सवाल विधान सभा मे बहरागोड़ा विधायक ने उठाया था मगर नतीजा कुछ नही था। इस मामले में टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया से बात करने से मना कर दिया गया. हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समक्ष उनकी मांगों को शीर्ष प्रबंधन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया.और कहा मौखिक रूप में कहा कुछ दिनों में टाटा स्टील का क्या निर्णय हुवा मालूम हो जाएगा।