February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सहप्रभारी सुभाष सरकार से दिनेश कुमार ने किया शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर : महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार इन दिनों व्यक्तिगत दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकातों का सिलसिला जारी है। रविवार को दिनेश कुमार ने केंद्र सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने श्री सरकार को पौधा भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. शुभाष सरकार पश्चिम बंगाल में बांकुड़ा से सांसद हैं और झारखंड प्रदेश भाजपा संगठन के सहप्रभारी हैं। मुलाक़ात के क्रम में दिनेश कुमार ने उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर अभिनंदन किया। इस दरम्यान झारखंड में राजनीतिक विषयों पर भी काफ़ी चर्चाएँ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.