धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को चालू करने की मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले सांसद विधुत वरण महतो
1 min readजमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को चालू करने की मांग की।सांसद ने श्री सिंधिया को अवगत कराया कि इस एयरपोर्ट के लिए जनवरी 2019 में शिलान्यास हो चुका है और केंद्र सरकार ने इसके लिए लगभग एक सौ करोड रुपए का आवंटन भी किया है इसके बावजूद अब तक यह एयरपोर्ट शुरू ने किया जा सका है। सांसद ने मंत्री को यह भी बताया किया कि यह एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से ना सिर्फ झारखंड बल्कि उड़ीसा का बालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र और पश्चिम बंगाल का पुरुलिया और खड़गपुर औद्योगिक क्षेत्र भी सीधे-सीधे जुड़ सकेगा। अपने सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सांसद ने मंत्री को यह भी बताया कि यहां पर भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं है। साथ ही साथ द्वितीय विश्व युद्ध के समय सैन्य प्रयोग के लिए के लिए इस एयरपोर्ट का उपयोग किया गया था। यदि केंद्र सरकार के स्तर से इसमें समुचित कदम उठाया जाए तो यह एयरपोर्ट तत्काल शुरू किया जा सकता है। सिंधिया ने सांसद की बातों को समर्थन करते हुए कहा कि जमशेदपुर जैसे जगह में एयरपोर्ट का नहीं होना आश्चर्यजनक बात है ।उन्होंने यह भी कहा जमशेदपुर शहर से उनका व्यक्तिगत लगाव रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग मिलेगा तो यह एयरपोर्ट काफी कम समय में प्रारंभ करने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपने अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि इसमें जो भी रुकावट है उनका समाधान करने के लिए वे आवश्यक कार्यवाही करें।