बुधवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
1 min read🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏
*-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 04 अगस्त 2021
विक्रम संवत ☀2078/2077(गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ वर्षा
मास ☀श्रावण/आषाढ़ (गुजरात)
पक्ष ☀ कृष्ण
तिथी ☀️ एकादशी (15:18 तक, बाद मे द्वादशी )
वार ☀बुधवार
नक्षत्र ☀ मृग (28:25
तक, बाद मे आर्द्रा )
योग ☀️ व्यघात (24:50 तक, बाद मे हर्षण )
करण ☀️ बालव (15:18 तक बाद में कौलव )
*🌕ग्रहगोचर🌕*
चंद्र ✨वृषभ (15:07 के बाद मिथुन )
सूर्य ✨कर्क
मंगल ✨सिंह
बुध ✨ कर्क
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨सिंह
शनी ✨ मकर
राहु ✨ वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
राहु काल – 12.00 से 13.30 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।
लाभ मुहुर्त — 07:05 से 08:35 तक
अमृत मुहूर्त– सुबह 08.35 से 10:05 तक.
शुभ मुहुर्त –12:35 से 02:05
लाभ मुहूर्त– दोपहर 06.30 से शाम 8:00 बजे तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢दिन विशेष💢
विष्णू सहस्त्रनाम का जाप करे। भगवान गणेश का पूजन तथा माता आवाहन करे। गाय को हरा चारा खिलाए। किन्नरों को हरे वस्त्र अथवा हरी चूडियों का दान दे। आज खाने मे हरे मूंग का समावेश करे।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए उत्तम दिन है।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
💢 आज का राशिफल 💢
💥मेष💥
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें, बनता काम बिगड़ने की आशंका है। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥वृषभ💥
आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। मान-सम्मान और उन्नति से संबंधित कोई अवसर आपके हाथ आ सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफल होंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥मिथुन💥
आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥कर्क💥
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरूआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। मित्रों और परिजनो के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥सिंह💥
आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। लोगों से विवादों में ना उलझें अंजान लोगों से आप सतर्क रहें। खरीद-फरोख्त में सतर्क रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥कन्या💥
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कार्य में यश मिलेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥तुला💥
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥वृश्चिक💥
आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें। सफलता साथ देगी और भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। यात्रा लाभप्रद और सफलता आपके साथ रहेगी। कार्य की सफलता मिलेगी। पद-प्रभाव का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन पर जा सकते हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ लाभ होगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥धनु💥
आज आपका मन चलायमान रहेगा। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥मकर💥
ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक आपका दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। मनोबल बढ़ेगा एवं जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥कुंभ💥
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
💥मीन💥
आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें, आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢