उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ देवघर-सह-ग्रीन टूरिज्म कार्यक्रम का किया शुभारंभ
1 min readदेवघर : उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ देवघर-सह-ग्रीन टूरिज्म कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा हम सब प्रण लें कि देवों की नगरी देवघर को कचड़ा मुक्त बनाते हुए स्वस्थ्य, स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे।इस मौके पर उपायुक्त नेनगर निगम के 08 और 14 वार्ड मे सौ परिवारों के बीच ग्रीन व ब्लू डस्टबीन का वितरण किया।उन्होंने कहा संकल्प लेना होगा कि सुखे व गीले कचड़ों का सही उपयोग के अलावा ना हम गंदगी करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी लगातार करते रहे। तभी हम अपने मुहल्ला/वार्ड/जिला को स्वच्छ रख पाएंगे।उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना भी है कि ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाय। इस उद्देश्य में स्वक्षता का बड़ा ही महत्वपूर्ण रोल है। विश्व प्रसिद्ध बाबा नगरी मे एम्स, अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बन कर लगभग तैयार है ऐसे में देवघर जिला अंतर्गत कचड़ा प्रबंधन काफी महत्वपूर्ण है। यहाँ देश विदेश से पर्यटक आते हैं ऐसे में अगर पर्यटकों को स्वक्षता के साथ-साथ ग्रीन पर्यटन मिलें इसी को ध्यान में स्वक्षता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग अल्पकालिक और दीर्घकालिक पर्यावरणीय नुकसान और स्वास्थ्य परिसंकट का कारक है। प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग से पर्यावरण एवं मानव के साथ-साथ पशुओं के स्वास्थ्य को गंभीर एवं अपूरणीय क्षति पहुँचाता है। प्लास्टिक बैग नदी, तालाबो मे जाकर जल को दूषित करते है। प्लास्टिक न सड़ता है न गलता है, भूमि मे जाकर भूमि को बंजर बनाता है। प्लास्टिक जलाने से जहरीली गैस वायुमण्डल मे जाती है तथा श्वास लेते समय हमारे शरीर में जाकर श्वास जनित बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में हम सभी को यह शपथ लेने कि आवश्यकता है कि इस जहर को हम अपनी जिदंगी के साथ आनेवाले पीढी के जिदंगी से दूर रखेंगे।