मटलोंग में करंट से तीन की मौत
लातेहार : लातेहार जिला के मनिका प्रखंड के मटलोंग पंचायत के निरेध गांव में आज अहले सुबह 4 बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत करंट लगने से हो गई। मृतकों में गंगेश्वर सिंह 60 वर्ष धनोया देवी 58 वर्ष और बबलू सिंह 22 वर्ष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य खेत में धान रोपने के लिए सिंचाई के लिए गए हुए थे ।इसी दौरान करंट के चपेट में आ गए जिससे तीनों की मौत हो गई मोके वारदात पर तड़प तड़प कर। घटना के बाद मनिका थाना पुलिस एवम मनिका प्रखंड प्रशासन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधा एवम उचित मुआवजे की बात कही।