February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

बुधवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1 min read
    *-दैनिक पंचांग-*

पंचांग-दि. 21 जुलाई 2021
विक्रम संवत ☀2078/2077 {गुजरात}
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ ग्रीष्म
मास ☀आषाढ़
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀️ द्वादशी (16:27 तक, बाद मे त्रयोदशी)
वार ☀बुधवार
नक्षत्र ☀ ज्येष्ठा (18:30
तक, बाद मे मूल )
योग ☀️ब्रह्मा (16:11 तक, बाद मे ऐंद्र )
करण ☀️ बालव (16:27 तक बादमें कौलव )

   *🌕ग्रहगोचर🌕*

चंद्र ✨वृश्चिक (18:30 के बाद धनु )
सूर्य ✨कर्क
मंगल ✨सिंह
बुध ✨ मिथुन
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨सिंह
शनी ✨ मकर
राहु ✨ वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
राहु काल – 12.00 से 13.30 तक.

☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।
लाभ मुहुर्त — 07:05 से 08:35 तक
अमृत मुहूर्त– सुबह 08.35 से 10:05 तक. 
शुभ मुहुर्त –12:35 से 02:05
लाभ मुहूर्त– दोपहर 06.30 से शाम 8:00 बजे तक
☀☀☀☀☀☀☀☀

💢दिन विशेष💢
विष्णू सहस्त्रनाम का जाप करे। भगवान गणेश का पूजन तथा माता आवाहन करे। गाय को हरा चारा खिलाए। किन्नरों को हरे वस्त्र अथवा हरी चूडियों का दान दे। आज खाने मे हरे मूंग का समावेश करे।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए 18:00 बजे के बाद अच्छा दिन है।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️

💢 आज का राशिफल 💢

💥मेष💥
अपनी रणनीतियों सबके समक्ष उजागर कतई न करें। आवश्यक कार्यो के लिए किसी पर निर्भर होना उचित नहीं है। हर असफलता से कुछ सीखने को मिलता है, यदि आप सबक ले रहें है।

💥वृषभ💥
आय-व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। इस समय स्वंय पर विश्वास करने की जरूरत है। नयें लोगों को व्यवसाय व कैरियर में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है।

💥मिथुन💥
सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मनोकूल स्थितियां प्रगतिशील रहेंगी। महिलाओं को परिवार की ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा जिससे उनके मन में आशायें जागृत होगी।

💥कर्क💥
योजानायें बनाने से कार्य नहीं चलेगा उस पर अमल भी करना पड़ेगा। कुछ लोगों को जीविका के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आय व व्यय में समानता बनी रहेगी।

💥सिंह💥
घरेलू खर्चो में अचानक वृद्धि होने के संकेत नजर आ रहें है। महिलायें अपने-आपको बन्धन में बॅधा हुआ महसूस करेंगी जिससे वे बेहतर कार्य नहीं कर पायेंगी।

💥कन्या💥
कुछ लोग जीवन में निरन्तर संघर्ष करने से दुःखी हो रहे है, परन्तु संघर्ष ही सफलता का पर्याय है। हर दुःख एक सुख की चिठ्ठी लेकर आता है। नवयुवक अपने प्यार की सीमा को निर्धारित करें ।

💥तुला💥
पारिवारिक स्थितियों में धीरे-धीरे ही सुधार होगा। आप-अपने पद,स्थिति प्राप्त जायदाद व सौदा आदि विषयों से सम्बन्धित बातों पर चिन्तित न हों क्योंकि समय आपके अनुकूल खड़ा है।

💥वृश्चिक💥
आपको धैर्य व साहस का परिचय देना है। स्वंय अपने विवके व दिल की बातों को तवज्जों दें। सामाजिक सम्बन्धों को इस समय महत्व और समय दोनों देने की आवश्यकता है।

💥धनु💥
परिवार में स्वच्छ व सुन्दर माहौल बना रहेगा। आप दूसरों को सुधारने का प्रयास न करें बल्कि जो कमियां आपमें है, उन्हे दूर करने करने कोशिश करें तो बेहतर होगा।

💥मकर💥
छात्रों को इस समय उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। आपके कार्यो में प्रतिपल चुनौतियों का दौर चल रहा है और आप बेहतर तरीके से मुकाबला भी कर रहें है।

💥कुंभ💥
इस समय व्यवसाय में दूरदर्शिता बनायें रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक स्म्बन्धों को अच्छे तरीके से निर्वहन करने की आवश्यकता है।

💥मीन💥
परिवार के कर्तव्यों का बोझ बढ़ेगा किन्तु आप अपने हितों की अनदेखी न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। जीवन साथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। कुछ नया लाभ प्राप्त होगा।

      🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.