मंगलवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 min read *-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 20 जुलाई 2021
विक्रम संवत ☀2078/2077 {गुजरात}
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ ग्रीष्म
मास ☀ आषाढ़
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀️ एकादशी (19:18 तक, बाद मे द्वादशी )
वार ☀ मंगलवार
नक्षत्र ☀अनुराधा (20:33 के बाद मे ज्येष्ठा )
योग ☀शुक्ल (19:34 के बाद मे ब्रह्मा )
करण ☀ वणिज (08:40 तक बाद मे विष्टी )
*🌕ग्रहगोचर 🌕*
चंद्र ✨वृश्चिक
सूर्य ✨कर्क
मंगल✨कर्क
बुध ✨मिथुन
गुरु ✨ कुंभ
शुक्र ✨सिंह
शनी ✨मकर
राहु ✨ वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
राहु काल – 15:00 से 16:30 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– सुबह 11.00 से 12.15 तक।
अमृत मुहुर्त– दोपहर 12:15 से 01:45 तक।
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢दिन विशेष💢
आज देव शयनी एकादशी हे। आज एकादशी व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु की आराधना पूजन करें। विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ या होम करे।आज देवी कवच, गणेश स्तुति अथवा हनुमान चालिसा का पठन करे। आज के दिन लाल वस्त्र धारण करे। गेहूँ और गुड का दान शुभ फलदायी होगा। रक्त चंदन का टिका घर से बाहर निकलते वक्त मस्तक पर अवश्य लगाए।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
💢आज का राशिफल 💢
💥मेष💥
दिन की शुरुआत आपके लिए किसी शुभ समाचार से हो रही है। आपके अटके हुए काम बनेंगे। पैसों का आगमन होगा। उधार दिया हुआ पैसा भी आने की उम्मीद है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा।
💥वृषभ💥
संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें, इसी से आपको तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। बड़ों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं।
💥मिथुन💥
निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होने के कारण सही समय पर सही काम पूरा कर पाएंगे। बिजनेस और जॉब से संबंधित समस्याओं का निपटारा होगा।
💥कर्क💥
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं या किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं। सेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को भागदौड़ रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा।
💥सिंह💥
अधूरे कार्यो को पूरा करने का वक्त आ गया है। आलस्य छोड़ें और जुट जाएं काम पूरे करने में। नया बिजनेस या जॉब शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
💥कन्या💥
स्वयं का भूमि, संपत्ति खरीद सकते हैं। आजीविका के साधनों में परिवर्तन संभव है। धन का आगमन सुगमता से होगा । मांगलिक कार्यो में जाने का अवसर आएगा।
💥तुला💥
भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति का मार्ग खुल रहा है। इसके साथ ही आध्यात्मिक तरक्की भी होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
💥वृश्चिक💥
क्रोध की अधिकता रहने से बनते काम भी बिगाड़ लेंगे। इसलिए कोशिश करें किविवादों से बचें और अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। परिवार में संबंध खराब होने की स्थिति बनेगी।
💥धनु💥
पारिवारिक जीवन में मांगलिक प्रसंग आएगा। आर्थिक मजबूती के साथ वह सब कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। स्वयं पर खर्च करेंगे।
💥मकर💥
कार्य-व्यवसाय-जॉब में बेहतरी की ओर अग्रसर होंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह भी करें, लाभ का समय है। कार्य परिवर्तन या स्थान परिवर्तन फायदेमंद रहेगा।
💥कुंभ💥
परिवार को महत्व देना होगा। संतानपक्ष और जीवनसाथी के कार्यो में सहयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। अस्थमा और श्वसन रोगी खासतौर पर सचेत रहें। बीमारियों पर खर्च भी होगा।
💥मीन💥
परिवार में कोई मांगलिक और शुभ काम होगा। स्वयं के भूमि, संपत्ति, वाहन लेने का योग बनेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। बिजनेस को विस्तार देने की योजना को धरातल पर उतारें। जो भी निर्णय ले शांति से लीजिए। परिवार में सबके साथ प्रेम बनाए रखने से लाभ होगा।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢