February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

सियासी खेल में नहीं फंसेगा मुसलमान : शाही इमाम

1 min read

नई दिल्ली : जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुस्लिम समाज में सधी प्रतिक्रिया। मुस्लिम धर्मगुरूओं ने कहा- अगर सबके लिए एक समान है कानून तो विरोध नहीं, लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- कानून का अध्ययन कर तय करेंगे रणनीति। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण नीति की घोषणा कर दी है। मुस्लिम समुदाय में इस जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बेहद सधी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा है कि यह कानून एक सियासी खेल है और मुसलमान इसमें नहीं फंसेगा। देशशाही इमाम ने कहा कि यह कानून बहुसंख्यक वर्ग को लामबंद करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। वे इसका न तो विरोध करेंगे और न ही इसका स्वागत करेंगे। लेकिन अगर पूरे देश के लिए एक समान कानून लाया जाता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह सबके लिए एक जैसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.