February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन

लखनऊ : संत कबीर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का लंबी बीमारी की वजह से बुधवार रात को निधन हो गया। त्रिपाठी के परिवार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने जिगर संबंधी बीमारी के चलते हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में बुधवार की रात को अंतिम श्वांस ली। त्रिपाठी के रिश्तेदार एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता संजय मिश्र ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। वर्ष 2014 में त्रिपाठी संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.