रूपा तिर्की के मौत का सीबीआई जांच की मांग को लेकर माता-पिता ने राज्यपाल से लगाई गुहार
राँची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज रूपा तिर्की के परिजनों ने राज भवन आकर मुलाकात की और साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रही रूपा तिर्की की संदेहास्पद मृत्यु के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उनके परिजनों द्वारा कहा गया कि अनुसंधान कार्य में लापरवाही बरती गई। परिजनों ने राज्यपाल को ज्ञापन समर्पित करते हुए न्याय दिलाने को लेकर आग्रह किया। इस अवसर पर झारखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने महामहिम राज्यपाल से रूपा तिर्की का फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग के साथ साथ सीबीआई जांच की मांग दोहराई। साथ ही राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब तक राज्य सरकार रूपा तिर्की के मौत को आत्महत्या ही मान रही है यहां तक कि रूपा तिर्की के पिता पर केस करने की तैयारी हो रही है इसलिए सीबीआई जांच जरूरी।