November 19, 2026

NEWS TEL

NEWS

सिक्का एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण

1 min read

जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जमशेदपुर सिक्का संग्रहालय में आयोजित विशेष मुद्रा एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का राजेंद्र विद्यालय की कक्षा 4 (A, B, C एवं D) के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेष सिक्कों एवं डाक टिकटों को देखा तथा भारतीय मुद्रा के इतिहास और विकास की जानकारी प्राप्त की। कॉइन कलेक्टर्स क्लब के जनरल सेक्रेटरी श्री प्रेम पीयूष कुमार ने बच्चों को सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व एवं संग्रहण की जानकारी दी।
इस भ्रमण से बच्चों का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप एक-एक सिक्का एवं टॉफी प्रदान की गई। यह भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.