09 से 23 दिसंबर तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान, घर-घर जाकर होगी मरीजों की पहचान
1 min read
जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-1) को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। अभियान 09 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाया जाएगा।बैठक में उपायुक्त ने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ग्राम सभा, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगे, ताकि रोग का समय पर पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सके।सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने आमजनों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। वहीं, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कुष्ठ रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया।