विश्व मधुमेह दिवस पर एनएसआईएन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
जमशेदपुर: विश्व मधुमेह दिवस पर नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (एनएसआईएन) की ओर से बालिगुमा यूपीएचसी में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की ब्लड शुगर, रक्तचाप, लंबाई और वजन की जांच की गई। साथ ही मधुमेह के लक्षण, बचाव, संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया गया।प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुषमा रानी सहित नर्सिंग विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने इस पहल की सराहना करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को आवश्यक बताया।