November 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

हाथी के हमले से घर क्षतिग्रस्त, विधायक सविता महतो ने पीड़ित परिवार को दी राहत

1 min read

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू प्रखंड स्थित पारगामा गांव में जंगली हाथियों ने लक्ष्मी महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार को सूखा राशन एवं तिरपाल उपलब्ध कराया। वहीं, विधायक ने वन विभाग से जल्द मुआवजा दिलाने की पहल की। वन विभाग ने भी सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया। लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.