छठ महापर्व पर रेल यात्रियों को झटका, कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव
1 min read
An Indian passenger train in Kerala, India.
जमशेदपुर : छठ महापर्व के दौरान रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक से रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा से हटिया के बीच रद्द रहेगी। वहीं, 12 नवंबर को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। इसके अलावा 10, 11, 14 और 15 नवंबर को हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 90 मिनट विलंब से रवाना होगी। यात्रियों से NTES या 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है।