सरायकेला व्यवहार न्यायालय के पास दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत कीमती सामान गायब
सरायकेला: सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, फिंगरप्रिंट डिवाइस समेत अन्य कीमती सामान और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तीन नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे हुआ, जब दुकान संचालक कृष्णा तियू अपनी दुकान पहुंचे। वहां ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में अधिवक्ता प्रकाश ज्योतिषी के कंप्यूटर सहित कई उपकरण रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद भुक्तभोगी ने सरायकेला थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की । न्यायालय के समीप चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता है।