October 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

काली पूजा समिति की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

जमशेदपुर: श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की बैठक में आगामी काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जय सिंह यादव को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। वहीं विशु सिंह एवं निरंजन तिवारी महामंत्री, गौरव कुमार एवं अजय बेहरा उपाध्यक्ष, धीरज कुमार एवं नीरज मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा एवं पार्थ झा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण किया जाएगा और मां काली की काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। पंडाल निर्माण के शुभारंभ के लिए रविवार सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा।
समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व डीएसपी कमल किशोर एवं मुख्य संयोजक शिव शंकर सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अप्पू तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भव्य आयोजन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.