June 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो के उलिडीह थाना परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

1 min read

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था स्वाभिमान महिला कल्याण के तत्वावधान में शनिवार को मानगो स्थित उलिडीह थाना परिसर में पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा आसपास के लोगों सहित 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई।जांच के दौरान लगभग 35 से 40 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। संस्था की ओर से इन सभी मरीजों का पूर्णिमा नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।

इस अवसर पर स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव रीता शर्मा ने कहा कि संस्था समाज सेवा के उद्देश्य से लगातार स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन करती रही है और आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.