झारखंड में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देगा KIITech, 2026 सत्र के लिए एडमिशन शुरू
1 min read
डिप्लोमा से लेकर PGDM तक के कोर्स उपलब्ध, AI & ML इंजीनियरिंग भी शामिल
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (KIITech) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने तकनीकी एवं प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और उद्योग आधारित शिक्षा देने का दावा किया है।संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और AI & ML इंजीनियरिंग जैसे कोर्स संचालित किए जाएंगे। वहीं डिग्री कोर्स में BBA और BCA तथा मास्टर डिग्री स्तर पर PGDM को शामिल किया गया है।संस्थान प्रबंधन के अनुसार छात्रों को आधुनिक लर्निंग एनवायरमेंट, अनुभवी फैकल्टी, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्लेसमेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। KIITech का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए भविष्य के इनोवेटर्स और लीडर्स तैयार करना है।संस्थान ने इच्छुक छात्रों से जल्द नामांकन कराने की अपील की है। एडमिशन और अन्य जानकारी के लिए छात्र संस्थान से सीधे संपर्क कर सकते हैं।संपर्क नंबर: 9337736501स्थान: मझगांव, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड।
