May 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

860वीं जयंती पर याद किए गए सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और राष्ट्रभक्ति के आदर्श

1 min read

जमशेदपुर:झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी परिसर में शनिवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की रक्षा, न्यायप्रिय शासन और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य और आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता है तथा समाज की एकता और राष्ट्र की उन्नति ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंदपुर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला पार्षद परितोष सिंह, महामंत्री रामनवमी सिंह, युवा इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह, केंद्रीय सचिव श्याम किशोर सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.