May 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, 23 मई तक होंगे विशेष

1 min read

जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पट पिंगुआ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अब गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डाॅ नित नयना ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा 15 से 23 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मिशन LIFE अभियान के तहत 15 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के लिए राष्ट्रव्यापी पूर्व-अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “जलवायु परिवर्तन” रखी गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में ‘प्रो-प्लैनेट एक्शन’ को प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, एकल-उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, अपशिष्ट एवं ई-अपशिष्ट प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और हरित आवरण बढ़ाने को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.